वाराणसी, अगस्त 16 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। सामाजिक संस्था काशी कला कस्तूरी के कजरी उत्सव में पद्मश्री मंगला कपूर को 'कस्तूरी रत्न अवार्ड' दिया गया। रवींद्रपुरी स्थित नीलांबर में रविवार को आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सनबीम समूह की वाइस चेयरपर्सन भारती मधोक रहीं। सम्मान सत्र के बाद प्रख्यात गायिका डॉ. रागिनी सरना ने अपनी शिष्यों के साथ कजरी गायन प्रस्तुत किया। डालिया मुखर्जी, डॉ. सौम्या डे, लवली घोष, अभिषेक मौर्य, प्रियांशु मौर्य, अमन निवास, प्रियांश गुप्त ने उनका साथ दिया। तबले पर किशोर कुमार मिश्र और हारमोनियम पर हर्षित उपाध्याय ने संगत की। संस्था की अध्यक्ष डॉ. शबनम ने अध्यक्षता, संचालन सुकल्पा मुखर्जी और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रभाष झा ने दिया। डॉ.सुनीता चंद्रा, अहसन रऊफ, अशोक गुप्त, कृष्ण अग्रवाल, डॉ. अनिता सिंह, प्...