Varanasi News: कचहरी में मारपीट और धमकी में केस
वाराणसी, सितम्बर 20 -- Varanasi News: वाराणसी। कचहरी परिसर में युवक से मारपीट और धमकी के मामले में कैंट पुलिस ने केस दर्ज किया है। हरहुआ के रामासिंगपुर निवासी विकास चंद्र द्विवेदी ने पुलिस को बताया कि चंदौली के अलीनगर निवासी मोहम्मद निशारुद्दीन खान ने बीते दो सितंबर को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। अधिवक्ताओं ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। आरोप लगाया गया है कि पूर्व में भी ट्रक से कई बार टक्कर मारकर उनकी जान लेने का प्रयास किया गया था। इस संबंध में मिर्जामुराद थाने में मुकदमा दर्ज है। आरोप है कि मुकदमा वापस लेने के लिए लगातार धमकियां दी जा रही हैं और अलग-अलग लोगों के जरिए दबाव बनाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.