Varanasi News: कचहरी गेट पर मारपीट, चेन तोड़ने का आरोप
वाराणसी, सितम्बर 4 -- Varanasi News: वाराणसी। कचहरी गेट के बाहर अधिवक्ता से मारपीट और चांदी की चेन तोड़ने के आरोप में कैंट पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक भोजूबीर निवासी अधिवक्ता अजीत कुमार वर्मा एक मुकदमे में पैरवी के लिए कचहरी पहुंचे थे। वहां जमानत वापस लेने पहुंचे सुजीत कुमार और वकील कुमार राय ने उन्हें घेरकर मारपीट शुरू कर दी। दो चांदी की चेन में एक टूटकर आरोपियों के पास चली गई। चौकी ले जाते समय जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: अधिवक्ता से मारपीट पर चक्काजाम, तोड़फोड़
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.