वाराणसी, सितम्बर 22 -- Varanasi News: वाराणसी। शहर में कई मोहल्लों, कॉलोनियों में स्ट्रीट लाइटें बंद होने से लोगों की दिक्कत बढ़ी हैं। शिवपुर वार्ड में कादीपुर, इंद्रपुर, मेहता नगर, शिवपुरी बाजार, पंचक्रोशी मार्ग, वीडीए कॉलोनी, कांशीराम आवास में कई हफ्ते से लाइटें बंद हैं। लोगों का खासकर महिलाओं, बुजुर्गों को दिक्कत होती है। स्थानीय लोगों ने कहा कि इसकी शिकायत कई बार पार्षद बलराम कनौजिया से की गई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। लोगों ने नगर निगम के आलोक विभाग के अधिकारियों को फोन करके इससे अवगत कराया बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं हुआ। यह भी पढ़ें- Latehar News: बाजार में स्ट्रीट लाइट खराब, परेशानी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...