वाराणसी, अक्टूबर 11 -- Varanasi News: वाराणसी। घटना के बाद कमिश्नरेट पुलिस सक्रिय हुई। एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि हड़हासराय, बेनिया बाग, दालमंडी, मदनपुरा, देवनाथपुरा, औरंगाबाद, लल्लापुरा के कुछ दुकानों पर पुलिस ने दबिश दी। देवनाथपुरा में एक दुकान से 56 किलो चाइनीज मंझा जब्त कर दुकानदार वीरेंद्र गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया कि प्रतिबंधित मंझा बिक्री पर हत्या के प्रयास की धारा में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...