वाराणसी, सितम्बर 2 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। भारी बारिश के बीच उन क्षेत्रों में लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं जहां कई दिनों से सड़क पर सीवेज बह रहा है। घर के सामने सीवर की गंदगी और बदबू से लोग परेशान हैं। लगातार बारिश के कारण समस्या गंभीर होती जा रही है। बड़ी आबादी दोहरी मुसीबत झेलने को विवश है। यह समस्या बजरडीहा, अंबा, जैतपुरा, छमुहानी, जिवधीपुर, खोजवां, नवाबगंज, बाकराबाद, औसानगंज समेत अन्य इलाकों में ज्यादा है। सीवर लाइन और मैनहोल की मुकम्मल सफाई न होने, जल निकासी की पाइप लाइन की सफाई नहीं होने के कारण समस्या ज्यादा गंभीर हो गई है। यही हाल कश्मीरीगंज का भी है। यह भी पढ़ें- Varanasi News: जलभराव-ओवरफ्लो सीवर से अफसरों के दावे ध्वस्त चौराहों, मुख्य मार्गों पर जलभराव के कारण दुकानों पर ग्राहकों की संख्या घट गई है। कमच्छा,...