Varanasi News: कई इलाकों में बाधित हुई बिजली आपूर्ति
वाराणसी, अगस्त 19 -- Varanasi News: वाराणसी। मंगलवार शाम तेज हवा के साथ हुई बारिश के चलते शहर एवं देहात के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति में लंबा व्यवधान पड़ा। बारिश के दौरान मेन सप्लाई कुछ देर के लिए रोक दी गई थी। इसके अलावा कहीं तार टूटे और ट्रांसफार्मर दग गए तो ट्रांसफार्मरों के जंफर भी उड़ गए। कई मोहल्लो में रात नौ बजे के बाद तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई थी। शाम को शहर के कई इलाकों में जलापूर्ति भी बाधित हो गई थी। तेलियाबाग, संस्कृत विश्वविद्यालय के सामने ट्रांसफार्मर में आई खराबी के कारण आसपास के क्षेत्र में शाम लगभग छह बजे बिजली गुल हो गई। रात नौ बजे तक आपू्र्ति चालू नहीं हो पाई थी। गोदौलिया उपकेंद्र से लगभग एक घंटे तक सप्लाई बंद रही। तांगा स्टैंड के पास ट्रांसफार्मर में गड़बड़़ी आ गई थी। पांडेयपुर उपकेंद्र से जुड़े तुलसी नगर समेत कई इलाकों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.