Varanasi News: औषधीय पौधों का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण की अपील
वाराणसी, जुलाई 6 -- Varanasi News: वाराणसी। नमामि गंगे गंगा विचार मंच एवं 137 सीईटीएफ 39 जीआर गंगा टास्क फोर्स की ओर से वन महोत्सव का आयोजन सोमवार को संदहा स्थित लिटिल फ्लावर हाउस में किया गया। विद्यालय परिसर में आम, जामुन, नीबू, कटहल आदि के पौधे रोपने के साथ ही बच्चों एवं शिक्षकों के बीच औषधीय पौधे वितरित किए गए। पर्यावरण जागरूकता पर संवाद का सत्र हुआ। इस अवसर पर सूबेदार धनेश यादव, जिला संयोजक शिवम अग्रहरि, विद्यालय के निदेशक नलिन गुलाटी, अदिति गुलाटी, वीना पॉल, कार्तिकेय मोहन, जय विश्वकर्मा, भीम सिंह, सुरेंद्र, तपन थापा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Nainital News: हनुमानगढ़ी में वन विभाग ने सभासदों संग किया पौधरोपण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.