वाराणसी, नवम्बर 19 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बनारस में पहली बार सीनियर महिला और पुरुष राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता 21 से 23 सितंबर तक होगी। बीएचयू स्थित काशी नरेश महाराज विभूति नारायण इंडोर स्टेडियम में कुश्ती का कुंभ लगेगा। इसमें ओलंपियन, विश्व कुश्ती चैंपियन, एशियन गेम्स, एशियन कुश्ती चैंपियनशिप, कॉमनवेल्थ के अलावा राज्यों, रेलवे और सेना के पहलवान शामिल होंगे। इसे तहत बुधवार को भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू ने इनडोर स्टेडियम का निरीक्षण किया। बबलू ने बताया कि भारतीय कुश्ती महासंघ ने वर्ष 2026 की सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप की मेजबानी उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ को सौंपी है। इसमें उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ एवं वाराणसी कुश्ती संघ का समन्वय रहेगा। चैंपियनशिप के मुकाबले बीएचयू स्थित डॉ. विभूति नारायण इंडोर ...