वाराणसी, अक्टूबर 20 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। नमो घाट पर 22, 24 और 25 अक्तूबर को होने वाले भारतीय वायुसेना के एयर शो में लड़ाकू विमानों की गर्जना के साथ स्वदेशी तकनीक और सैन्य शक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। गंगा के ऊपर होने वाले इस हवाई प्रदर्शन में राफेल, सुखोई-30 एमकेआई, मिराज-2000, जगुआर, मिग-29 और एलसीए जैसे लड़ाकू विमान अपनी ताकत दिखाएंगे। एयर शो का सबसे खास आकर्षण 'प्रचंड' फॉर्मेशन होगा, जिसमें छह अलग-अलग प्रकार के लड़ाकू विमान तीर के आकार में उड़ान भरेंगे। यह संरचना हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान प्रदर्शित भारतीय वायुसेना की युद्धक क्षमता को रेखांकित करेगी। मंगलवार को छावनी स्थित 4 एएफएसबी में सेंट्रल एयर कमांड हेडक्वार्टर के सीनियर ऑफिसर इंचार्ज एडमिनिस्ट्रेशन एयर वाइस मार्शल पीबीएम नारायण, पुलिस आयुक्...