Varanasi News: ऑटो से घूमकर लूट करने वाले तीन गिरफ्तार
वाराणसी, अक्टूबर 6 -- Varanasi News: वाराणसी। मंडुवाडीह पुलिस ने लूट की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए दो मोबाइल फोन, 2120 रुपये और घटना में प्रयुक्त ऑटो बरामद हुआ है। यह जानकारी डीसीपी वरुणा जोन राजेश पांडेय और एडीसीपी लिपि नगायच ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में दी। पुलिस के अनुसार, 5 अक्तूबर को शिकायत मिली कि तीन लोगों ने मारपीट और गाली-गलौज कर उसका मोबाइल और तीन हजार रुपये छीन लिए। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। सूचना पर पुलिस ने रात करीब 9:15 बजे ब्लाक रोड शिवदासपुर से अनिल बिंद, अमन गोस्वामी और अवधेश कुमार उर्फ आर्यन को गिरफ्तार किया। अवधेश के खिलाफ मंडुवाडीह थाने में पहले से भी एक मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय, उप निरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.