वाराणसी, जुलाई 16 -- Varanasi News: शिवपुर, संवाद। ऑटो सवार महिलाओं ने शिवपुर के गार्डेनिया अपार्टमेंट के पास बुधवार शाम एक महिला की चेन और लॉकेट उड़ा दी। प्रकरण में पुलिस दूसरे दिन भी कैमरे से ही महिलाओं की तलाश कर रही है। अब तक किसी संदिग्ध की पहचान नहीं हो सकी है। शिवपुर थाना क्षेत्र इंद्रपुर खोरी कॉलोनी निवासी कृष्णदत्त पांडेय ने तहरीर में बताया कि 15 जुलाई की शाम को उनकी पत्नी इंदुबाला कैंटोनमेंट बोर्ड इंटर कॉलेज (कैंट) से ऑटो पकड़कर घर लौट रही थीं। रास्ते में भोजूबीर में उस ऑटो में चार और महिलाएं दो बच्चियों के साथ बैठीं। शिवपुर गार्डेनिया अपार्टमेंट के पास पहुंचते ही ऑटो में बैठी एक महिला ने इंदुबाला के पैर छूए। फिर इधर-उधर की बातें करने लगी। आशंका है कि इसी समय गले से 10 ग्राम की सोने की चेन और दो ग्राम का लॉकेट पार कर दिया। इंदुब...