Varanasi News: ऑटो में छूटा दो लाख के गहने- नगदी से भरा बैग, पुलिस ने लौटाया
वाराणसी, अक्टूबर 3 -- Varanasi News: वाराणसी। मुंबई से वाराणसी पहुंची महिला का करीब दो लाख रुपये के आभूषण और नगदी से भरा बैग ऑटो में छूट गया। राजातालाब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से ऑटो चालक को तलाशकर बैग बरामद कर लिया और महिला को सकुशल सौंप दिया। गंगापुर निवासी संध्या सिंह पत्नी विभूति नारायण सिंह 30 सितंबर को मुंबई से लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पहुंचीं। वहां से वह अपने मायके गौरा जाने के लिए ऑटो से निकलीं। गौरा में उतरने के दौरान उनका बैग ऑटो में ही छूट गया। बैग में करीब दो लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, नगदी और अन्य सामान रखा था। महिला ने इसकी सूचना राजातालाब पुलिस को दी। चौकी प्रभारी मातलदेई उपनिरीक्षक सुनील कुमार ने तत्काल कार्यवाही शुरू की। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर ऑटो का नंबर प्राप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.