Varanasi News: ऑटो और बाइक में टक्कर, युवक की मौत
वाराणसी, जुलाई 14 -- Varanasi News: पिंडरा (वाराणसी)। फूलपुर थाना क्षेत्र के बाबतपुर -जमालापुर मार्ग पर सोमवार शाम बाइक और ऑटो की सीधी टक्कर हो गई। बाइक सवार 24 वर्षीय युवक कुलदीप पटेल की मौत हो गई। ऑटो सवार तीन लोग घायल हो गए। फूलपुर के छेड़ापुर का कुलदीप बाइक से घर वापस आ रहा था। तभी बरही कला मोड़ के पास सामने से आ रहे ऑटो से उसकी में भिड़ंत हो गई। बाइक सवार को सिर में गंभीर चोटें आई। ऑटो सवार भी घायल हो गया। दोनों घायलों को बसनी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा गया। चिकित्सकों ने कुलदीप को मृत घोषित कर दिया। घायल ऑटो सवार को गंभीर हाल में पांडेयपुर स्थित जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कुलदीप की एक वर्ष पहले ही शादी हुई थी। पिता ओमप्रकाश के साथ सूरत में काम करता था। रविवार को ही घर आया था। वह दो भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.