वाराणसी, अगस्त 14 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। मां के नाम पेड़ अभियान में शहरभर में बड़ी संख्या में पौधरोपण हुआ था। जिम्मेदारों ने इन पौधों के संरक्षण की बात कही थी। लेकिन सच्चाई कुछ और ही है। अभियान में जो पौधे पार्कों में रोपे गये थे, उनकी भी पुख्ता सुरक्षा और देखभाल नगर निगम नहीं कर पा रहा है। ऐसे में इनके पेड़ बनने की उम्मीद खत्म ही होती दिख रही है। हर वर्ष पर्यावरण दिवस पर 5 जून प्रदेशभर में बड़े पैमाने पर पौधरोपण कर शासन रिकॉर्ड बना रहा है। इसके बाद अभियान के रूप में महीनों पौधरोपण किया जाता है। इसमें काशी भी पीछे नहीं है। हजारों की संख्या में इस बार भी अब तक पौधे रोपे जा चुके हैं। फर्क इतना है कि पौधे रोपकर फोटो खिंचाने वाले दोबारा उनकी ओर नहीं देखते और न ही उनके रखरखाव के प्रति नगर निगम ही अपनी जिम्मेदारी निभाते है...