वाराणसी, जुलाई 14 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। वीडीए प्रशासन ऐढ़े में अवैध रूप से संचालित होटल एवं रिजॉर्ट पिनाकी ध्वस्त कराएगा। उसने सोमवार को तीसरी बार उसे सील कर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। होटल-रिजार्ट के ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया। वीडीए प्रशासन ने मामले में अमरावती पांडेय, पदुम पांडेय, राजन पांडेय, हिमांशु पांडेय और रोहित सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोप है कि ऐढ़े में उन्होंने लगभग छह हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल में नक्शा पास कराए बिना होटल-रिजार्ट का निर्माण कराया। होटल में 16 कमरे बनाए गए हैं। रेस्टोरेंट और लॉन का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है। बता दें कि वीडीए ने 22 जून, 2026 को पहली बार होटल परिसर सील किया था। यह भी पढ़ें- बिना नक्शा बनी इमारतों पर कसेगा शिकंजा, यूपी में अवैध निर्माणों पर सख्त का...