Varanasi News: एसीपी कार्यालय के निकट मंदिर में चोरी
वाराणसी, अगस्त 21 -- Varanasi News: पिंडरा (वाराणसी)। तहसील परिसर के मुख्य गेट के पास स्थित हनुमान मंदिर की दान पेटी गुरुवार रात अधिवक्ता कक्ष का शीशा तोड़कर चोरी हो गई। अधिवक्ताओं ने पेटी में 10 हजार रुपये से अधिक होने का अनुमान लगाया है। एसीपी और तहसीलदार कार्यालय से महज 20 मीटर दूर मुख्य गेट के पास बने हनुमान मंदिर की दान पेटी को सुरक्षा की दृष्टि से अधिवक्ता कक्षा में रखा गया था। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रीतराज माथुर ने फूलपुर थाने में तहरीर दी है। अधिवक्ताओं का कहना तहसील परिसर में आए दिन चोरी की घटनाएं होती रहती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.