वाराणसी, अगस्त 4 -- Varanasi News: सारनाथ (वाराणसी), संवाददाता। पहड़िया-बेला रोड पर परशुरामपुर इलाके में मंगलवार सुबह एसयूवी की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत हो गई। एसयूवी लेकर चालक भाग गया। उधर परिजनों ने मुआवजा के लिए सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। दो घंटे के बाद आश्वासन पर परिजन माने। चोलापुर थाना क्षेत्र के नवापुरा के 45 वर्षीय संजय राजभर साइकिल से सुबह 9 बजे पहड़िया नई बस्ती में मजदूरी के लिए जा रहा था। परशुरामपुर पहुंचा, तभी पीछे से तेज गति से आ रही एसयूवी ने टक्कर मार दी। गम्भीर चोट लगने से संजय की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। यह भी पढ़ें- Varanasi News: स्कॉर्पियो की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत, दो घंटे लगा रहा जाम शव को सड़क पर रख कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिवार को मुआवजा, पत्नी को विधवा पें...