वाराणसी, जुलाई 21 -- Varanasi News: गंगापुर। राजातालाब तहसील में सोमवार को नवागत एसडीएम (न्यायिक) ज्योति सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने मातहतों के साथ बैठक कर शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करने पर जोर दिया। कर्मचारियों को निर्देश दिया कि वे हर फरियादी की शिकायत गंभीरता से सुने। उसका गुणवत्तापूर्ण तथा समयबद्ध निस्तारण करें। एसडीएम (न्यायिक) प्रज्ञा सिंह के स्थानांतरण के बाद यह पद खाली था। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: पुराने मुकदमों के जल्द निस्तारण पर दिया जोर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...