Varanasi News: एसटीपी और सीवर सुविधा पर खर्च होंगे सौ करोड़
वाराणसी, नवम्बर 6 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम प्रशासन बुनियादी सुविधाओं के रखरखाव पर ज्यादा खर्च करेगा। गुरुवार को नगर निगम कार्यकारिणी की पुनरीक्षित बजट 2026-27 की बैठक में 2890.44 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी। मूल बजट में यह राशि 2575 करोड़ 44 लाख रुपये थी। महापौर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में नगर निगम मुख्यालय के सभागार में बैठक में इसे मंजूरी मिली। इसमें नगर निगम का बजट 2262 करोड़ 42 लाख रुपये से बढ़ाकर 2517 करोड़ 42 लाख रुपये और जलकल विभाग का बजट 313 करोड़ से बढ़ाकर 373 करोड़ रुपये किया गया है। महत्वपूर्ण फैसले के तहत सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) और सीवर पंपिंग स्टेशनों का संचालन अब नगर निगम करेगा। अभी तक यह कार्य जल निगम करता था। एसटीपी संचालन बेहतर बनाने के लिए बजट 50 करोड़ से बढ़ाकर 75 करोड़ रु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.