Varanasi News: एसई, एक्सईएन और एसडीओ करते रहे भ्रमण
वाराणसी, अगस्त 25 -- Varanasi News: वाराणसी। पूर्वांचल डिस्कॉम के एमडी संदीप कुमार के निर्देश पर सावन के अंतिम सोमवार को बिजली विभाग की ओर से विशेष सर्तकता बरती गई। नगरीय विद्युत वितरण मंडल-द्वितीय के अधीक्षण अभियंता दिलीप कुमार और मछोदरी डिविजन के अधिशासी अभियंता विशेश्वरगंज से गोदौलिया तक भ्रमण किया। इस दौरान मैदागिन उपकेंद्र के एसडीओ भानु प्रताप कुशवाहा लगातार बिजली पोल में करंट लीकेज की जांच कराते रहे। साथ ही ट्रांसफार्मर का लोड चेक किया। मुख्य अभियंता अनिल कुमार वर्मा भी देर रात आपूर्ति व्यवस्था की जानकारी लेते रहे। यह भी पढ़ें- Sasaram News: कस्तर महादेव मंदिर पहुंचकर एसडीएम ने लिया सुरक्षा का जायजा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.