वाराणसी, अक्टूबर 18 -- Varanasi News: रामनगर। एलबीएस अस्पताल में पहली बार नेत्रदान हुआ है। शनिवार को सासाराम बिहार के निवासी ददन तिवारी (69 वर्षीय) की मृत्यु के बाद परिजनों ने नेत्रदान कराया है। मृतक के पुत्र राजीव तिवारी के अनुरोध पर बीएचयू के क्षेत्रीय नेत्र संस्थान के आई बैंक की टीम ने नेत्रदान प्रक्रिया संपन्न कराई। डॉ. दीपक चौधरी, आशुतोष त्रिपाठी और इलेक्ट्रोस्कोपी के सर्जन डॉ. प्रेषक द्विवेदी के सहयोग से नेत्रदान हुआ है। सीएमएस डॉ. पीआर मिश्रा ने टीम को बधाई दी है। यह भी पढ़ें- Varanasi News: मरणोप्रांत हुआ नेत्रदान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...