वाराणसी, अक्टूबर 6 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। रामनगर के एलबीएस अस्पताल में तोड़फोड़, कर्मचारियों के साथ मारपीट के मामले में सीएमएस की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। भूतपूर्व सैनिक सुरक्षा गार्ड और कर्मचारी के साथ मारपीट, अभद्रता, शासकीय कार्य में बाधा डालने, राजकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, जान से मारने की धमकी देने आदि विभिन्न सहित 11 धाराओं में मुकदमा हुआ है। सीएमएस डॉ. पीआर मिश्रा ने रामनगर थाने में तहरीर दी है कि सोमवार को पैथोलॉजी में एक व्यक्ति अपनी पत्नी की जांच कराने आया था। वह जल्दी जांच कराने का प्रयास करा था। सुरक्षा गार्ड ने रोका तो उससे मारपीट की। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: सील सोन डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक और डॉक्टर पर केस सीएमएस के चैंबर में भी उग्र भीड़ घुस गई थी। भीड़ ने ...