वाराणसी, सितम्बर 23 -- Varanasi News: वाराणसी। स्वामी विवेकानंद प्रवास स्थल (गोपाल विला) के मामले में मंगलवार को अर्दली बाजार स्थित एलटी कॉलेज परिसर में सीमांकन हुआ। एसीएम तृतीय की निगरानी में तहसील की टीम ने कॉलेज के मुख्य द्वार से अक्षयपात्र रसोई, पांचूबीर बाबा मंदिर, जेडी कार्यालय और कंपोजिट विद्यालय तक नापी की। पैमाइश टीम के सदस्यों ने बताया कि अलग-अलग हिस्सों में जमीन की नापी की गई। आंकड़ों को जोड़ने और नक्शा तैयार करने का काम जल्द पूरा कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी। बता दें कि सोमवार को डीएम के निर्देश पर एसीएम (तृतीय) ने कॉलेज परिसर स्थित स्वामी विवेकानंद प्रवास स्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया था। इसके बाद सुबह 11 बजे से पैमाइश की प्रक्रिया शुरू कर दी गई जो दोपहर दो बजे तक चली। संरक्षण समिति के विनोद पांडेय 'भैय...