वाराणसी, अक्टूबर 15 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। एयर शो से ठीक पहले बनारस को मौसम की सटीक जानकारी देने वाला हाईटेक डॉप्लर वेदर रडार (डीडब्ल्यूआर) गुरुवार से काम करने लगेगा। पिंडरा में करीब 25 करोड़ रुपये खर्च कर इसे स्थापित किया गया है। इससे आसपास के 100 किमी के दायरे में मौसम की गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। हवा की गति और दिशा की निगरानी में भी इससे मदद मिलेगी। एयर शो में अब महज एक सप्ताह शेष है। आयोजन 22, 24 और 25 अक्तूबर को होना है। ऐसे में विमानों की उड़ान के दौरान मौसम पर नजर रखने के लिए इस रडार का शुरू होना महत्वपूर्ण माना जा रहा है। डॉप्लर रडार से बारिश वाले बादलों की स्थिति, उनकी गति और दिशा का पता लगाने में मदद मिलती है। इससे मौसम में अचानक बदलाव की समय रहते चेतावनी जारी करने और जरूरी तैयारियां करने में मदद मि...