Varanasi News: एयर शो के बाद ग्रीन आर्मी ने की घाटों की सफाई
वाराणसी, अक्टूबर 26 -- Varanasi News: वाराणसी। एयर शो का आयोजन पूरा होने के बाद सोमवार को ग्रीन आर्मी की महिलाओं ने घाटों पर स्वच्छता अभियान चलाया। आर्मी की 20 महिलाओं ने रविदास घाट, अस्सी घाट समेत गंगापार सफाई की। घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों पर बिखरीं पानी की बोतलें, पॉलीथीन को एकत्र कर निस्तारण किया। आर्मी के संस्थापक रवि मिश्रा ने कहा कि एयर शो के दौरान भीड़ नियंत्रण और मेहमानों के स्वागत के लिए प्रशासन ने इन महिलाओं की ड्यूटी भी लगाई थी। सफाई अभियान में श्यामाकांत, दिव्यांशु उपाध्याय, संदीप गुप्ता, नितेश जायसवाल, गौरव, फौजी आदि शामिल थे। यह भी पढ़ें- Varanasi News: गंगा की लहरों पर शौर्य का ज्वार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.