Varanasi News: एयर शो का समय मौसम की चाल पर निर्भर
वाराणसी, अक्टूबर 9 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। एयरफोर्स डे के अवसर पर बनारस में प्रस्तावित एरियल डिस्प्ले का समय मौसम की स्थिति को देखते हुए तय किया जाएगा। फाइटर प्लेन की सुरक्षित उड़ान और कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए मौसम विज्ञानियों की टीम सक्रिय है। टीम केवल कार्यक्रम वाले दिनों 22, 24 और 25 अक्तूबर के मौसम का पूर्वानुमान नहीं देख रही, बल्कि करीब एक सप्ताह पहले से मौसम की गतिविधियों का लगातार अध्ययन कर रही है। सैन्य अफसरों के अनुसार एरियल डिस्प्ले के दौरान विमानों की उड़ान के लिए आसमान की स्थिति के साथ हवा की गति और दिशा बेहद महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में मौसम विज्ञानी हवा के प्रवाह, वायुदाब, वातावरण में नमी और अन्य मौसमी परिस्थितियों का बारीकी से अध्ययन कर रहे हैं। मौसम में अचानक होने वाले बदलावों को भी निगरानी में रख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.