Varanasi News: एयर शो : सैकड़ो परिवारों के लिए छतें बनीं ठौर
वाराणसी, अक्टूबर 25 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। भीड़, वाहनों पर रोक समेत कई कारणों से एयर शो देखने गंगा घाटों तक नहीं पहुंच पाए लोगों ने अपने घरों की छतों को ही ठौर बना लिया। वहीं से लड़ाकू विमानों के हैरतअंगेज करतब देखे और उत्साह प्रकट किया। घाटों से जुड़ी गलियां शो प्रेमियों के आवागमन से ठसाठस रहीं तो गलियों के मोड़ों पर आगे बढ़ने और जगह बनाने को लेकर ठेलाठेली भी खूब होती रही। दशाश्वमेध, मानसरोवर, अस्सी, गंगामहल, सिंधिया, गायघाट, पंचगंगा, शिवाला समेत अन्य प्रमुख घाटों के किनारे बने भवनों की छतों पर लोग घंटों जमे रहे। गलियों में स्थित भवनों की छतों पर भी यही नजारा दिखा। यह भी पढ़ें- भूली हुई दास्तां की तरह याद आईं गलियां, बनीं बैरियरों की काट कई लोगों ने एयर शो देखने के लिए दूरबीन का भी सहारा लिया। घाटों पर भीड़ अधिक ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.