Varanasi News: एयर शो : पांच किमी तक रेड जोन, ड्रोन प्रतिबंधित
वाराणसी, अक्टूबर 19 -- Varanasi News: वाराणसी। एयर शो के दृष्टिगत नमो घाट की पांच किमी की परिधि में ड्रोन एवं मानव रहित विमान प्रणाली प्रतिबंधित रहेगी। अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिवहरि मीणा ने ड्रोन नियमावली-2021 के नियम 24(2) के तहत यह आदेश जारी किया है। उन्होंने बताया कि नमो घाट के चारों ओर के पांच किमी परिक्षेत्र को अस्थायी रेड जोन घोषित किया गया है। इस परिधि में सभी प्रकार के ड्रोन, क्वाडकॉप्टर, हेक्साकॉप्टर अथवा किसी भी श्रेणी (नैनो, माइक्रो, स्मॉल, मीडियम या लार्ज) का कोई भी ड्रोन एवं अन्य मानवरहित विमान प्रणाली के संचालन पर रोक रहेगी। यह भी पढ़ें- वाराणसी में एयर शो: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; 79 अस्थायी पुलिस थाने बने, 25 को आ सकते हैं PM मोदी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.