वाराणसी, अक्टूबर 19 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बनारस में 22, 24 और 25 अक्तूबर को आयोजित वायु सेना के एयर शो के मद्देनजर टेक्निकल तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। वहीं नमो घाट की सीढ़ियां नीले कारपेट से ढक दी गई हैं। फेज-2 तक जाने के लिए गैलरीनुमा विशेष रास्ता बनाने का काम अंतिम चरण में है। नमो घाट के दोनों फेज के अलावा राजघाट और भैंसासुर घाट पर वीआईपीजनों के लिए कैनोपी कैनओपी लगा दी गई हैं। राजघाट और भैंसासुर घाट पर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। नमो घाट पर मीडिया को भी जाने से रोक दिया गया। सुरक्षा की दृष्टि से यहां किसी तरह की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी प्रतिबंधित कर दी गई है। यह भी पढ़ें- Varanasi News: एयर शो : पांच किमी तक रेड जोन, ड्रोन प्रतिबंधित नमो घाट पर रविवार को कम्यूनिकेशन सेटअप की टेस्टिंग की गई। वहीं तिरंगा ल...