वाराणसी, अक्टूबर 25 -- Varanasi News: वाराणसी। वायु सेना के एयर शो के तीसरे दिन, रविवार को भी स्वास्थ्य विभाग अलर्ट था। नमोघाट पर एक युवक के एंकल में फ्रैक्चर होने पर उसे ग्रीन कॉरिडोर बनाकर 5.6 किमी की दूरी महज 4.3 मिनट में तय करते हुए चौकाघाट सीएचसी पहुंचा गया। युवक की एड़ी में स्पिलिंट लगा। ऐसे चार मरीज ग्रीन कॉरिडोर से अस्पताल पहुंचाए गए। रविवार के एयर शो के दौरान 370 लोग बीमार हुए। सभी प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज हो गए। जलालपुर के 35 वर्षीय नासिर जमाल नमोघाट आए थे। वहां बैलेंस बिगड़ने पर बाएं पैर क एंकल में फ्रैक्चर हो गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें तत्काल एम्बुलेंस में बैठाया और पुलिस की मदद से ग्रीन कॉरिडोर बनवाते हुए अस्पताल पहुंचाया। छोटी पियरी के 17 वर्षीय अतुल सिंह को चक्कर आने पर सीएचसी चौकाघाट पहुंचाया गया। भैसासुर...