Varanasi News: एयर शो : चौकाघाट से नमो घाट तक सुधरेंगी व्यवस्थाएं
वाराणसी, अक्टूबर 12 -- Varanasi News: वाराणसी। नमो घाट पर दो सप्ताह बाद होने वाले एयर शो के मद्देनजर नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। नमो घाट से चौकाघाट तक सड़कों पर दबे हुए मैनहोल ऊंचे करने के साथ अवैध होर्डिंगों को हटाया जा रहा है। डिवाइडरों पर रंग-बिरंगे झंडे लगेंगे तो कज्जाकपुरा आरओबी के नीचे चित्रकारी होगी। इस मार्ग पर सीवर ओवरफ्लो या पेयजल लीकेज की समस्या दूर कराने के लिए क्विक रेस्पांस टीम तैनात रहेगी। राजघाट, भदऊं डॉट पुल, कज्जाकपुरा अंडरपास और अलईपुर अंडरपास पर वर्ली आर्ट की थीमैटिक पेंटिंग कराई जाएगी। सिटी स्टेशन के बाउंड्री वॉल पर भी आकर्षक पेंटिंग होगी। एयर शो के दौरान स्वास्थ्य व्यवस्था संभालने के लिए दूसरे जिलों के 105 डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ लगेंगे। यह भी पढ़ें- Varanasi News: एयर शो : दूसरे जिलों से आएंगे 105 डॉक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.