Varanasi News: एयर शो: हर करतब ने बढ़ाया रोमांच, धूप से भी नहीं डिगा हौसला
वाराणसी, अक्टूबर 25 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। शहरी क्षेत्र के घाटों से अलग सरायमोहाना घाट पर एयर शो देखने लोग एक से दो किमी पैदल रास्ता तय करके पहुंचे। उनके चेहरे पर शो देखने का उत्साह था। गंगा और वरुणा के संगम पर इस कच्चे घाट के आसपास के इलाकों से पहुंचा हर आम-ओ-खास इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बना। खासतौर पर छोटे बच्चों और किशोरों में तो गजब का उत्साह दिखा। शो से घंटों पहले ही पहुंचे बच्चों और किशोरों का हौसला धूप में खड़े रहने पर भी नहीं डिगा। इन्होंने पूरे समय एयर शो का आनंद उठाया। वहीं, शक्ति दर्शन सिंह मौर्य, सौरभ, सत्यम, श्रेयांस, रवि, अंकिता मौर्या, सम्यक, रोशनी, हिमांशु, दिनेश, सुरेन्द्र निषाद आदि युवाओं का कहना था कि उन्हें लड़ाकू विमानों के पायलटों के असाधारण कार्य और पराक्रम से प्रेरणा मिलती है। यह भी पढ़ें- ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.