वाराणसी, अक्टूबर 24 -- नमो घाट पहुंचने में हुई परेशानी Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। एयर शो के लिए नमो घाट एवं पास के घाटों तक पहुंचना भी चुनौतीपूर्ण रहा। इसके लिए सुबह लोगों को खूब पापड़ बेलने पड़े। प्रतिबंध और डायवर्जन के चकरघिन्नी में फंसे लोग वाहन लेकर इस मार्ग से उस मार्ग पर भटकते रहे। मजबूरन वाहन खड़ाकर दो से पांच किमी तक पैदल चलना पड़ा। जैसे-तैसे लोग घाट पहुंचे। दोपहर बाद जब शो समाप्त हुआ, तब करीब दो घंटे लोग जाम से जूझते रहे। कड़ी धूप में फंसे लोग व्याकुल हो गए। मछोदरी, मैदागिन, कबीरचौरा, गोलगड्डा, चौकाघाट आदि मार्ग जाम से जकड़े रहे। एयर शो के दौरान शहर में जगह-जगह रूट डायवर्जन से लोगों को घाटों तक जाने में पसीने छूट गए। पांडेयपुर से चौकाघाट होकर नमो घाट जाने के लिए लोग आए तो पता चला कि यहां से वाहनों को ले जाने पर प...