Varanasi News: एयर शो: विमानों के साथ पक्षियों के भी फार्मेशन दिखे
वाराणसी, अक्टूबर 25 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। भारतीय वायुसेना के विमानों के करतबी प्रदर्शन के दूसरे दिन शनिवार को पंचगंगा घाट पर दुर्लभ नजारा दिखा। एक तरफ 'हवाई रत्न' अपनी-अपनी फार्मेशन बनाकर दर्शकों की वाहवाही लूट रहे थे। इस बीच पक्षियों के झुंड भी तरह-तरह की आकृतियां बनाते दिखे। करीब-करीब शो के मध्य में पंचगंगा घाट के ठीक ऊपर आकाश में गजब का नजारा दिखा। वायुसेना के तीन विमान तीर की नोक के फार्मेशन में उत्तर से दक्षिण की ओर उड़ान भरते हुए आकाश में तिरंगा को आकार दे रहे थे ठीक इसी समय कुछ पक्षियों की उड़ान ऐसे कोण पर हुई मानो वे विमानों के आगे तीर का फार्मेशन बनाकर उड़ान भर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Varanasi News: एयर शो : सैकड़ो परिवारों के लिए छतें बनीं ठौर यही नहीं जब नौ हेलीकॉप्टरों का जत्था अलग-अलग फार्मेशन बनाता दशाश्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.