वाराणसी, अक्टूबर 25 -- Varanasi News: वाराणसी। वायु सेनाध्यक्ष अमरप्रीत सिंह को अपने बीच पाकर दर्शकों का जोश उमड़ पड़ा। अपनी जगह खड़े होकर उनका अभिवादन करने के साथ ही लोग बैरिकेडिंग के पास पहुंच गए। उनसे हाथ मिलाया, सेल्फी ली। भारत माता की जय के साथ हर-हर महादेव के घोष से अपना उत्साह जताया। पोस्टल कवर जारी करने के बाद वायु सेनाध्यक्ष अमरप्रीत सिंह पैदल ही लोगों के बीच पहुंचे। जोन 1 और 2 की दर्शक दीर्घा की गैलरी से होते वह हल्के कदमों से बढ़ते जा रहे थे। हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन करते तो आगे बढ़कर लोगों से हाथ मिलाते। इस दौरान लोगों ने सेल्फी और साथ फोटो खिंचाने की गुजारिश की तो वह बीच-बीच में रुकते रहे। यह भी पढ़ें- स्वदेशी तेजस के चित्र का पोस्टल कवर जारी लोग अपने साथ तस्वीरें लेकर इसे यादगार बनाते रहे। वायु सेनाध्यक्ष करीब 10 मिनट तक ...