Varanasi News: एयर शो: चार घंटे बंद रहा विमानों का आवागमन
वाराणसी, अक्टूबर 21 -- Varanasi News: वाराणसी/बाबतपुर, हिटी। एयर शो के पूर्वाभ्यास के दौरान बुधवार सुबह 11 से दिन में 3 बजे तक बाबतपुर एयरपोर्ट बंद रहा। इस दौरान विमानों के संचालन पर असर पड़ा। अकासा नवी मुंबई के विमान को निरस्त कर दिया गया, जबकि इंडिगो अहमदाबाद की फ्लाइट को रीशेड्यूल किया गया है। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार एयर शो की तिथियों और उसके निर्धारित समय पर विमानों का संचालन नहीं होगा। एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया एयर शो को लेकर नोटम जारी किया गया है। कुछ विमानों को रीशेड्यूल किया गया है। सुबह 11 से दिन में 3 बजे तक विमानों के संचालन पर रोक रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.