Varanasi News: एयर शो: चक्कर आने पर चार को पहुंचाया अस्पताल
वाराणसी, अक्टूबर 23 -- Varanasi News: वाराणसी। एयर शो के दौरान गुरुवार को विभिन्न घाटों पर पहुंचे चार दर्शकों को स्वास्थ्य संबंधी समस्या भी हुई। इन्हें विभाग की ओर से त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराते हुए अस्पताल पहुंचाया गया। इसमें केदारघाट निवासी 25 वर्षीय निर्मल देव, मदनपुरा निवासी 35 वर्षीय संजय प्रजापति और उनके भाई 22 वर्षीय विकास प्रजापति और राजघाट निवासी 50 वर्षीय मनीष सिंह रहे। इन्हें चक्कर आने लगा था। सीएमओ डॉ. एनपी सिंह ने कहा कि एयर शो के दौरान आमजन की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई है। यह भी पढ़ें- Varanasi News: हवा में मूव, लूप, वर्टिकल चार्ली और यू-टर्न का रोमांच यह भी पढ़ें- चार ब्लॉक में विस क्षेत्र एवं जिलों के लोग बैठेंगे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.