Varanasi News: एयरपोर्ट पर छाया घना कोहरा, पांच घंटे तक लेट पहुंचे विमान
वाराणसी, नवम्बर 10 -- Varanasi News: बाबतपुर (वाराणसी), संवाद। लालबहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट, बाबतपुर पर सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। इस वजह से विमान का संचालन पूरी तरह ठप रहा। कोहरा छंटने पर सुबह 9.40 बजे से विमानों की लैंडिंग शुरू हो पाई। सबसे पहले इंडिगो बेंगलुरु का सुबह 6:55 बजे आने वाला 6ई 6558 विमान 2:40 घंटे की देरी से सुबह 9:40 बजे रनवे पर लैंड हुआ। इसके बाद विमानों का संचालन सुचारु हुआ। उधर, ऑपरेशनल कारणों से स्पाइसजेट का पुणे से वाराणसी आने वाला विमान सोमवार को निरस्त रहा। घने कोहरे की वजह से सुबह 8 बजे तक दृश्यता जीरो रही। इस दौरान इंडिगो बेंगलुरु का सुबह 6:55 बजे आने वाला 6ई 6558 विमान सुबह 8:45 बजे वाराणसी हवाई क्षेत्र में पहुंचकर लगभग 55 मिनट तक हवा में ही चक्कर लगाता रहा। यह भी पढ़ें- लखनऊ एयरपोर्ट पर उड़ान भरने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.