Varanasi News: एयरपोर्ट पर छाया घना कोहरा, पांच घंटे तक देर से पहुंचे आधा दर्जन विमान
वाराणसी, नवम्बर 9 -- Varanasi News: बाबतपुर, संवाद। लालबहादुर शास्त्री इंटरनेशनल, बाबतपुर एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। इसकी वजह से सुबह 8 बजे तक दृश्यता शून्य रही। जिससे विमान संचालन पूरी तरह ठप रहा। सुबह 9.40 बजे से विमानों की लैंडिंग शुरू हुई। इंडिगो बेंगलुरु का सुबह 6:55 बजे आने वाला 6ई 6558 विमान 2:40 घंटे की देरी से सुबह 9:40 बजे रनवे पर लैंडिग हुई। इसके बाद विमान संचालन शुरू हुआ। इससे पहले यह विमान सुबह 8:45 बजे वाराणसी हवाई क्षेत्र में पहुंचकर लगभग 55 मिनट तक हवा में ही चक्कर लगाता रहा। इंडिगो दिल्ली का विमान वाराणसी सुबह 6:55 बजे पहुंचने वाला विमान 5:45 घंटे लेट रहा। बुद्धा एयर यू4-161 काठमांडू का विमान 2:35 घंटे विलम्ब से से सुबह 10:40 बजे पहुंचा। एयर इंडिया दिल्ली का विमान 2:15 घंटे लेट सुबह 10:40 बजे पहुंचा। एयर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.