Varanasi News: एयरपोर्ट के नए निदेशक बने संतोष ढोके
वाराणसी, सितम्बर 23 -- Varanasi News: बाबतपुर। लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के निदेशक पुनीत गुप्ता का तबादला भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर हो गया है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) की ओर से मंगलवार को तबादला आदेश जारी हुआ। उनकी जगह पुणे एयरपोर्ट के एपीडी ग्रेड-द्वितीय संतोष ढोके अब वाराणसी एयरपोर्ट के नए निदेशक के रूप में कार्यभार संभालेंगे। एएआई के आदेश के मुताबिक संबंधित अधिकारियों को निर्धारित अवधि में नए पद का कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- 18 और आईपीएस अधिकारियों का तबादला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.