वाराणसी, अक्टूबर 6 -- Varanasi News: बाबतपुर। लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल बिल्डिंग की फॉल्स सीलिंग सोमवार को दोबारा गिर गई। संयोग रहा कि वहां मौजूद कर्मचारी बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कन्वेयर बेल्ट के गुजरने के बाद यात्रियों के लगेज को एकत्र करने के बाद विमान में रखने के स्थान पर अचानक फॉल्स सीलिंग का एक हिस्सा तेज आवाज के साथ गिर गया। इससे अफरातफरी मच गई। घटना के समय वहां कर्मचारी थे, लेकिन संयोग अच्छा रहा कि उसकी चपेट में कोई नहीं आया। इससे पहले सितंबर में प्रस्थान क्षेत्र में फॉल्स सीलिंग टूट कर गिर गई थी। हालांकि तब भी कोई हादसा नहीं हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...