वाराणसी, अगस्त 14 -- Varanasi News: वाराणसी। पूर्वांचल डिस्कॉम के एमडी संदीप कुमार ने गुरुवार को गोपीगंज उपकेंद्र (भदोही) का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने जनपद के उपखंड अधिकारी स्तर के अधिकारियों के साथ तकनीकी एवं वाणिज्यिक पैरामीटरों की विस्तृत समीक्षा की। राजस्व संग्रह को बेहतर बनाने एवं निर्धारित लक्ष्यों की प्रभावी पूर्ति पर जोर दिया। लाइन लॉस को प्रभावी रूप से कम करने के लिए आवश्यक तकनीकी एवं प्रबंधकीय उपाय अपनाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने ट्रांसफार्मरों की क्षतिग्रस्तता नियंत्रित करने एवं आपूर्ति व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...