Varanasi News: एमएलसी चुनाव : स्नातक एवं शिक्षक पदों के लिए 41 लोगों ने की दावेदारी
वाराणसी, अक्टूबर 7 -- Varanasi News: वाराणसी। विधान परिषद-वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए नामांकन के अंतिम दिन मंगलवार को 29 नामांकन पत्र दाखिल हुए। इनमें स्नातक के लिए तीन और शिक्षक के लिए दो लोगों ने उम्मीदवारी दाखिल की है। सपा के स्नातक प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा दूसरी बार भारी-भरकम जुलूस के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। उन्होंने दो सेट में नामांकन किया। वहीं, भाजपा के स्नातक उम्मीदवार केदारनाथ सिंह की ओर से भी एक सेट और शिक्षक उम्मीदवार लालबिहारी यादव की ओर से दो सेट में पर्चा भरा गया। निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक, अपर आयुक्त (प्रथम) कोर्ट में चले नामांकन में कुल 41 लोगों ने उम्मीदवारी की है। इनमें स्नातक के 27 और शिक्षक के 14 उम्मीदवार हैं। इनमें दो महिला दावेदार भी हैं। स्नातक पद पर प्रीति सिंह और शिक्षक के लिए ऋतिका दूब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.