वाराणसी, सितम्बर 30 -- Varanasi News: वाराणसी, विशेष संवाददाता। विधान परिषद सदस्य वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए मंगलवार को मंडलायुक्त परिसर स्थित अपर आयुक्त (प्रथम) न्यायालय में नामांकन प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई। पहले दिन कोई नामांकन नहीं हुआ। केवल 14 लोगों ने ट्रेजरी चालान जमाकर पर्चे लिए। इनमें स्नातक के लिए नौ और शिक्षक निर्वाचन के लिए पांच पर्चे लिए गए। रिटर्निंग अधिकारी एवं मंडलायुक्त एस. राजलिंगम की ओर से निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई। उन्होंने नामांकन स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही सुरक्षा के सम्बंध में अधिकारियों से चर्चा की। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक दावेदारों का आना-जाना लगा रहा। यह भी पढ़ें- सीपी ने नामंकन स्थल का किया निरीक्षण कमिश्नरी परिसर के मुख्य द्वार प...