वाराणसी, अक्टूबर 24 -- Varanasi News: वाराणसी। विधान परिषद वाराणसी खंड स्नातक व शिक्षक निर्वाचन में मतदान के बाद शुक्रवार की रात्रि पौन दो बजे तक पहड़िया मंडी स्थित स्ट्रांग रूम में मतपेटिकाएं जमा की गईं। कड़ी सुरक्षा के बीच चंदौली, मिर्ज़ापुर, सोनभद्र, बलिया, जौनपुर, भदोही और गाजीपुर से सील बंद मतपेटिकाएं गाड़ियों से पहुंचती रहीं। अंत में सोनभद्र और बलिया की मतपेटिकाओं को जमा किया गया। शनिवार को स्ट्रांग रूम की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से हो रही थी। बाहर प्रत्याशियों और उनके एजेंटों का पहरा था। सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा दल के नेता व कार्यकर्ता के साथ घंटों बैठे रहे। स्ट्रांग रूम के आसपास जाने के लिए किसी व्यक्ति का पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। यह भी पढ़ें- Varanasi News: एमएलसी चुनाव : पहड़िया मंडी के स्ट्रांग रूम में मतपेटियां बंद बता दें कि ...