वाराणसी, अक्टूबर 15 -- Varanasi News: वाराणसी। विधान परिषद वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन के लिए निर्दल प्रत्याशी के रूप में दाखिल नामांकन पत्र खारिज होने पर रंजीत कुमार यादव 'माधव' ने शास्त्री घाट पर आमरण अनशन शुरू कर दिया है। उनका आरोप है कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान उन्हें आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का उचित अवसर नहीं दिया गया। इस मामले में रिटर्निंग ऑफिसर, कमिश्नर एवं पर्यवेक्षक से लगातार संपर्क के बावजूद उन्हें अब तक अंतिम रिपोर्ट एवं स्पष्ट लिखित जवाब नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक को चुनाव लड़ने का अधिकार है और निर्वाचन प्रक्रिया पारदर्शी एवं निष्पक्ष होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- एमएलसी चुनाव : मतदान केन्द्रों के 100 मीटर दायरे में प्रचार पर रहेगा प्रतिबंध

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...