वाराणसी, अक्टूबर 1 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। विधान परिषद सदस्य वाराणसी खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए दूसरे दिन बुधवार को भी किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। इस दौरान खंड स्नातक के लिए 11 और शिक्षक निर्वाचन के लिए 5 लोगों ने नामांकन पत्र लिए। दो दिनों में स्नातक के 20 और शिक्षक निर्वाचन के 10 नामांकन पत्र बिक चुके हैं। अपर आयुक्त (प्रथम) न्यायालय में नामांकन प्रक्रिया छह अक्तूबर तक चलेगी। बुधवार को खंड स्नातक के लिए आशुतोष सिन्हा (समाजवादी पार्टी), बेनी माधव (निर्दल), देव कुमार (निर्दल), चंद्रप्रकाश गुप्ता (निर्दल), पंकज कुमार सिंह (निर्दल), रंजीत कुमार यादव (निर्दल), प्रीति सिंह (निर्दल), वहीदुल्लाह खान (निर्दल), तुषार गोस्वामी (निर्दल), अरविंद कुमार (निर्दल) और डॉ. पंकज कुमार गौतम (निर्दल) सहित कुल...