Varanasi News: एपीके फाइल डाउनलोड कराकर ठगे 8.50 लाख
वाराणसी, सितम्बर 4 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। साइबर अपराधियों ने मोबाइल पर एपीके फाइल में फर्जी ई-चालान भेजकर 8.50 लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली। प्रकरण में साइबर पुलिस ने केस दर्ज किया है।महमूरगंज के आनंद नगर कॉलोनी निवासी गोविंद किशनानी ने साइबर पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल पर आई एक एपीके फाइल आई। उसमें आरटीओ ई- चालान पीडीएफ लिखा था। उन्हें लगा कि उनके वाहन से संबंधित चालान संभागीय परिवहन विभाग से भेजा गया है। उसे देखने के लिए डाउनलोड करते ही फोन हैंग हो गया। जब फोन सही हुआ, तब मेसेज आया कि उनके बैंक आफ बड़ौदा के खाते से 8.50 लाख रुपये की निकासी की जा चुकी है। इसके बाद बैंक पहुंचकर जानकारी ली। साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत की। इसके बाद साइबर थाने में तहरीर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.