वाराणसी, जुलाई 9 -- Varanasi News: वाराणसी। 11वीं वाहिनी, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल वाराणसी की टीम ने गुरुवार सुबह लगभग 07:30 बजे गंगा के दांडी घाट पर पिकेट ड्यूटी के दौरान एक युवक को स्नान करते समय गहरे पानी में डूबते हुए देखा। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए मौके पर तैनात एनडीआरएफ के प्रशिक्षित बचावकर्मी तत्काल सक्रिय हुए तथा बिना विलंब किए नदी में उतरकर बचाव अभियान प्रारंभ किया। युवक को सुरक्षित गहरे पानी से बाहर निकालकर नदी तट तक पहुंचाया। बचाए गए युवक की पहचान ऋषु राज (20 वर्ष), पुत्र श्री सतीश कुमार पटेल, निवासी नालंदा, बिहार के रूप में हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...